Wednesday, June 18, 2025
  • Nalanda
  • Varanasi
  • Patna
BUDDHADARSHAN
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us
No Result
View All Result
Plugin Install : Cart Icon need WooCommerce plugin to be installed.
No Result
View All Result

बुद्ध के विचारों में छुपा है नक्सलवाद, आतंकवाद, जातिवाद जैसी समस्या का हल: अनुप्रिया पटेल

admin by admin
February 25, 2019
in Latest News
0
Home Latest News

बोधगया में ज्ञान प्राप्ति के बाद बुद्ध बन गए सिद्धार्थ

बुद्ध ने “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” का संदेश दिया

Buddhadarshan News, Mirzapur

आज देश-दुनिया में फैले नक्सलवाद, आतंकवाद, गैर बराबरी, जातिवाद, क्षेत्रवाद जैसी समस्याओं का हल भगवान बुद्ध के विचारों में छुपा है, इसलिए आप भगवान बुद्ध के संदेश को अधिक से अधिक पढ़ें। उनके संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने यह विचार रविवार को मिर्जापुर के अरगजा पाण्डेयपुर में सम्राट अशोक वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित बुद्ध महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ.विद्याशंकर मौर्य, राजकुमार विश्वकर्मा, मनोज मौर्य, पप्पू मौर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

Sarnath: बुद्ध ने यहीं दिया था पहला उपदेश

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जब भी हम शांति, अमन चैन की बात करते हैं तो सबसे पहले हमें बुद्ध याद आते हैं। भगवान बुद्ध ने दुनिया में अमन चैन कायम करने और समाज में व्याप्त आडंबर, रूढ़िवाद को मिटाने के लिए राजमहल के ऐशोआराम को त्याग दिया।

बिहार के बोधगया में ज्ञान की प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ बुद्ध बन गए और उन्होंने अपना पहला उपदेश इसी काशी की धरती पर सारनाथ में दिया।

How to reach Varanasi

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि तृष्णा मानव के सब दु:खों का कारण है। इसी तृष्णा रूपी वृक्ष का फल है असत्य, हिंसा और छल कपट।

भगवान बुद्ध ने कहा कि पंचशील को स्वीकार करके

मनुष्य सभ्य और सुखी मानव बन सकता है। 

ये पंचशील हैं:

पहला शील: जीव हत्या न करना

दूसरा शील: चोरी न करना

तीसरा शील: काम वासना तथा अन्य विकारों से दूर रहना

चौथा शील: झूठ नहीं बोलना

पांचवां शील: नशीली वस्तुओं का सेवन न करना

अपना दल संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल के 10 मूल संदेश

मध्यम मार्ग का संदेश:

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध ने बाह्या धार्मिक कर्म काण्डों और पाखण्ड पूजा का विरोध किया। वह मनुष्य को घोर तपस्या का भी उपदेश नहीं देते। उनका मार्ग मध्यम मार्ग है। भगवान बुद्ध ने सदैव अपने भिक्षुओं को घूम-घूम कर बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय अर्थात अधिक से अधिक जन समूह के हित और सुख प्राप्ति के लिए प्रचार करने का संदेश दिया।

वर्ण व्यवस्था का विरोध:

भगवान बुद्ध ने उस समय प्रचलित वर्णव्यवस्था और ऊंच-नीच की भावना पर बहुत तगड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सब एक समान मानव हैं। कोई जन्म मात्र से बड़ा नहीं है और न ही कोई छोटा है। हर एक अपने कर्मों (आचरण) से छोटा बड़ा बनता है। भगवान बुद्ध ने केवल उपदेश ही नहीं दिया, बल्कि अपने भिक्षु संघ में उन्होंने समाज के सभी तबके के लोगों को शामिल किया।

प्रयागराज के पर्यटन स्थल: संगम, अक्षयवट, किला, आनंद भवन

भगवान बुद्ध का संघ समुद्र की भांति था। जैसे समुद्र में सब नदियां मिलकर अपना नाम, धाम, निशान खोकर केवल एक रूपी हो जाती हैं, इसी प्रकार भगवान बुद्ध के भिक्षु संघ में शामिल होने पर जन्म मात्र से बनाई गई पृथक – पृथक जातियों की सब भिन्नता मिटा कर केवल भिक्षु (बोधि) संज्ञा रह जाती है। भगवान बुद्ध के धर्म को विशुद्ध मानवता वादी धर्म कहा गया है।

Tags: anupriya patelBuddha's messageNaxalismTerrorismआतंकवादनक्सलवादबुद्ध संदेश
ShareTweet
admin

admin

Next Post
Lumbini

बुद्ध के आठ प्रमुख स्थल: लुम्बिनी, बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Baba Dham

कैसे पहुंचे बाबा बैद्यनाथ धाम, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

January 29, 2025
बरसाना कैसे पहुंचे, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

बरसाना कैसे पहुंचे, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

February 6, 2025
बुद्ध के आठ प्रमुख स्थल: लुम्बिनी, बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर

कैसे जाएं बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, बस, ट्रेन, टैक्सी या फ्लाइट

March 29, 2025
Deva Sharif, Barabanki,

कैसे पहुंचे देवा शरीफ, बस, टैक्सी, ट्रेन अथवा फ्लाइट

January 29, 2025
Buddha

New book on buddhism-“Dailog with the masses in ancient India”

0

Ropeway service start in Rajgir

0
Bodh Gaya

बोध गया: श्रद्धालुओं के लिए शुरू होगी रिंग बस सेवा

0

PM Modi worships at sacred Mahabodhi Tree in Srilanka

0
Bodhi Yatra

‘बोधि यात्रा’ कर रहे हैं आसियान देशों के 50 श्रद्धालु

June 5, 2025
KP Maurya

महात्मा बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर विश्व में शांति होगी: केशव प्रसाद मौर्य

May 13, 2025
Kushinagar

गरीबों के उत्थान के लिए मोदी जी ने सम्राट अशोक के मंत्र को आगे बढ़ाया

April 13, 2025
railway

12 अप्रैल से गोरखपुर रूट की 50 ट्रेनें रहेंगी निरस्त

April 10, 2025

FIND US ON FACEBOOK

About Us

Lord Buddha gave the light of non-violent to all world. He preached humanity his followers. Buddhism became popular in the Indian sub-continent and also spread to japan, chine and many foreign countries. More

Quick Links

  • About Us
  • Blog
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • अस्वीकरण

Categories

  • Blog
  • How to Reach
  • Latest News
  • Most Popular Place

Contact Us

Address: R.P. Bangles Cutter 3117/34 1st Floor Beadan Pura, Karol Bagh,
New Delhi-110005
Email: info@buddhadarshan.com

Tags

Agra (9) Allahabad (13) anupriya patel (69) Ayodhya (25) BHU (8) bihar (20) Bodh Gaya (11) buddha (222) Buddhadarshan (125) Buddhism (9) Delhi (36) farmers (8) Ganga (9) gorakhpur (13) Gujrat (8) health (10) india (25) Indian Railway (18) Indian Train (8) Irctc (10) journey (9) Kashi (14) kushinagar (18) lucknow (18) Mathura (8) mirjapur (21) Mirzapur (22) Narendra Modi (17) new delhi (10) nitish kumar (22) patna (15) PM Narendra Modi (18) Prayagraj (17) Santosh Gangwar (8) sarnath (32) siddhartha (9) Tathagat (19) tourism (17) tourist (16) train (8) uttar pradesh (21) Varanasi (74) प्रयागराज (10) बुद्ध (9) वाराणसी (9)

Recent News

Bodhi Yatra

‘बोधि यात्रा’ कर रहे हैं आसियान देशों के 50 श्रद्धालु

June 5, 2025
KP Maurya

महात्मा बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर विश्व में शांति होगी: केशव प्रसाद मौर्य

May 13, 2025

©copyright @2022 Buddha Darshan

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us

©copyright @2022 Buddha Darshan