-यूरोपीय देशों, ब्रिटेन और तुर्की से आवागमन पर रोक
नई दिल्ली, 17 मार्च
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, कुतुबमीनार सहित देश भर के सभी 3691 संरक्षित स्मारक और केंद्रीय संग्रहालय आगामी 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।
ऐतिहासिक स्मारकों के अलावा देश भर के स्कूल, कॉलेज, मॉल, स्वीमिंग पूल भी 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा आज से यूरोपीय देशों, ब्रिटेन और तुर्की से लोगों को देश में आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन देशों के लिए फ्लाइट सर्विस भी नहीं मिलेगी। उधर, अरब कंट्री यूएई, कतर और कुवैत से आने वाले लोगों के लिए 18 मार्च से 14 दिन का एकांतवास जरूरी होगा।
भारत सरकार ने किसी भी समस्या के निदान के लिए हैल्पलाइन नंबर जारी की है। यह सर्विस 24 घंटे जारी रहेगी। हेल्पलाइन नंबर : 011-21978046 या 1075