UP govt will participate in the Tourism Fair in Madrid and Berlin.
Buddhadarshan News, Lucknow
विदेशी पर्यटकों को उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग स्पेन की राजधानी मैड्रिड में 24 से 28 जनवरी, 2025 तथा जर्मनी की राजधानी बर्लिन में 04 से 06 मार्च, 2025 तक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन उद्योग मेले में अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराने का निर्णय लिया है। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।
इन आयोजनों का विशेष ध्यान बौद्ध सर्किट, राज्य के सांस्कृतिक उत्सवों और विरासत स्थलों को बढ़ावा देने पर रहेगा।
जयवीर सिंह ने बताया कि वैश्विक मंच पर प्रदेश में स्थित 12 टूरिज्म सर्किट, ओडीओपी, हस्तशिल्प एवं अन्य विशेषताओं का प्रदर्शन एवं प्रचार प्रसार किये जाने की रणनीति बनाई गयी है। इसके अलावा प्रदेश का गौरवशाली इतिहास समृद्ध विरासत और विशेषताओं की विदेशी पर्यटकों को जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि इस मेले में भाग लेने का उद्देश्य विदेशी पर्यटकों को उ0प्र0 की ओर आकर्षित करना है। ताकि उ0प्र0 विदेशी पर्यटकों के मामले में भी पूरे देश में पहले स्थान पर स्थापित हो।
जयवीर सिंह ने बताया कि इन आयोजनों में उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों और विषयों को वैश्विक मंच पर लाया जाएगा, जिनमें महाकुंभ-2025, बौद्ध सर्किट, ईको-पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन और वेलनेस पर्यटन की बढ़ती संभावनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में भगवान बुद्ध की भूमि उत्तर प्रदेश और महाकुंभ-2025 जैसे आकर्षक स्लोगन के माध्यम से दर्शकों का ध्यान खींचा जाएगा।
Pls read www.buddhadarshan.com How to reach Ayodhya by flight