How to reach Tirupati Balaji, by bus, train or flight
Buddhadarshan News, 20 October
दक्षिण भारत के तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित भगवान तिरुपति बालाजी का मंदिर दुनिया में प्रसिद्ध है।
यहां दुनिया भर के श्रद्धालु भगवान तिरुपति Tirupati का दर्शन करने आते हैं।
यह मंदिर अपने वैभव के लिए भी प्रसिद्ध है।
इसे भारत का सबसे अमीर मंदिर कहा जाता है।
इसे ‘सात पहाड़ियों का मंदिर’ भी कहा जाता है।
मंदिर में रोजाना एक लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं।
आप यहां बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं।
ट्रेन से कैसे पहुंचे तिरुपति बालाजी:
मंदिर से कुछ दूरी पर तिरुपति रेलवे स्टेशन है।
दक्षिण भारत की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेन यहां से गुजरती हैं।
इसके अलावा रेनीगुंटा रेलवे स्टेशन यहां से 15 km की दूरी पर है।
यह स्टेशन दिल्ली-तिरुअंतपुरम रेल मार्ग पर स्थित है।
फ्लाइट से कैसे पहुंचे तिरुपति बालाजी:
तिरुपति शहर से 15 km की दूरी पर एयरपोर्ट स्थित है।
यह बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वेल कनेक्ट है।
तिरुपति से चेन्नई की दूरी 130 km है।
चेन्नई स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुनिया के किसी भी देश के लिए फ्लाइट सर्विस आसानी से मिल जाएगी।
बस से कैसे पहुंचे तिरुपति बालाजी:
तिरुपति से दक्षिण भारत के अधिकांश प्रमुख शहरों चेन्नई, बंगलुरु, हैदराबाद, विजयवाड़ा इत्यादि के लिए बस सर्विस उपलब्ध है।
इसके अलावा दक्षिण भारत की अधिकांश शहरों से तिरुपति के लिए आपको आसानी से टैक्सी सर्विस मिल जाएगी।
Pls read कैसे पहुंचे अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली How to reach Akshardham Temple Delhi