112 First Ladies of the country who achieved extraordinary success were honored
Buddhadarshan News, New Delhi
सफलता की बुलंदियों पर पहुंचने वाली देश की 112 सफल महिलाओं (फर्स्ट लेडीज) को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शनिवार को सम्मानित किया। इस मौके पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित थीं।
फर्स्ट लेडीज First Ladies-
सफलता की असाधारण मुकाम हासिल करने वाली ये वो महिला हैं जिन्होंने अपने संबंधित क्षेत्रों में मील का पत्थर स्थापित किया है। इनमें पहली महिला मर्चेंट नेवी कैप्टन, पैसेंजर ट्रेन की पहली ड्राइवर, पहली वूमेन फायर फाइटर, पहली वूमेन बस ड्राइवर, अंटार्टिका में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला इत्यादि शामिल हैं। इस मौके पर फिल्म अभिनेत्री एश्वर्या राय बच्चन भी थीं। इस मौके पर इन महिलाओं की उपलब्धियों को प्रदर्शित करती एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया।
ये हैं फर्स्ट लेडीज-
बच्छेंद्री पाल, दीपा मलिक, प्रिया झिंगन, पीवी सिन्धु, आयशा अजीज, निकोल फारिया, राधिका मेनन, कर्णम मलेश्वरी, सुरेखा यादव, हीना सिद्धू, सुनील डबास, भाग्यश्री थिप्से, भावना कांठ, अवनी चतुर्वेदी, मोहना सिंह, अंशु जामसेंपा, अंजु मांगला, मुस्कान सेठी, छवि रावत, अलीशा अब्दुला, अरुणिमा सिन्हा, इत्यादि
कोट्स-
‘फर्स्ट लेडीज महिलाओं का ऐसा अनोखा समूह है जो उपलब्धि के अपने संबंधित क्षेत्र में पहली वूमेन हैं और हर ऐसी वूमेन सम्मानित किए जाने की हकदार हैं। आपकी उपलब्धियां दूसरी महिलाओं को भी आगे आने को प्रेरित करेंगी।’- मेनका संजय गांधी, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
‘भारत में महिलाओं को कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और किसी भी क्षेत्र में प्रथम महिला का सम्मान पाना निश्चित रूप से किसी भी महिला के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है।’- हरसिमरत कौर बादल, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
‘फर्स्ट लेडीज का यह पहल बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की भावना के अनुरूप है। वूमेन अचीवर देश भर की महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल और प्ररेणा का काम करेंगी।’-अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री
Pls read www.buddhadarshan.com Sarnath- Lord Buddha’s first preaching place