There are six Vipassana centers in Uttar Pradesh. Most foreigners come to Shravasti.
Buddhadarshan News, Lucknow
पश्यना का मतलब होता है देखना, जबकि विपश्यना का अर्थ विशेष तरह से देखना होता है।
ध्यान की यह गंभीर साधना है।
अनुभव आधारित स्वयं की खोजपूर्ण यात्रा है जो मन व शरीर के गहरे अंतर संबंध से संबंधित है।
इसकी पहली अवस्था आनापान है, जिसमें श्वास पर ध्यान रखख जाता है।
इसके साथ किसी मंत्र या नाम का आलंबन नहीं किया जाता है।
इस प्रक्रिया में कोई मिलावट नहीं है।
प्राकृतिक रूयप से श्वास के आवागमन पर नजर रखना होता है, जिससे मन सूक्ष्म होता जाता है।
सूक्ष्म का मतलब मन में विचार आने कम हो जाते हैं।
तब उसके सहारे अपने शरीर को विशेष तरीके से देखना होता है।
धीरे-धीरे शरीर पर होने वाली संवेदनाओं का अनुभव होता है।
उत्तर प्रदेश में विपश्यना के छह प्रमुख केंद्र हैं।
ये विपश्यना केंद्र श्रावस्ती, लखनऊ, कुशीनगर, सारनाथ, कानपुर और मेरठ के हस्तिनापुर में स्थित हैं।
श्रावस्ती:
श्रावस्ती स्थित विपश्यना केंद्र उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यहां पर विदेशी पर्यटक सबसे ज्यादा आते हैं।
श्रावस्ती स्थित विपश्यना केंद्र उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। राज्य हाइवे संख्या 26 पर स्थित यह ध्यान केंद्र जेतवन पुरातत्व क्षेत्र के निकट बुद्ध इंटर कॉलेज के सामने स्थित है। भगवान बुद्ध ने जेतवन में सर्वाधिक 24 साल बिताया। यहां पर विदेशी पर्यटक सबसे ज्यादा आते हैं।
लखनऊ:
लखनऊ में विपश्यना केंद्र सीतपुर रोड के पास बख्शी का तालाब के पास स्थित है। यहां आम लोगों के अलावा छात्र काफी संख्या में आ रहे हैं।
मेरठ-हस्तिनापुर:
धम्म सुधा, मेरठ विपश्यना केंद्र, हस्तिनापुर,
उत्तर प्रदेश
सारनाथ:
सारनाथ विपश्यना केंद्र
धम्म चक्र, गांव खरगीपुर, पियारी (चौबेपुर), सारनाथ
कुशीनगर:
विलेज धूरिया भात, नियर भंवरी टोला
कसया देवरिया टोला, कुशीनगर
कानपुर
कानपुर इंटरनेशनल विपश्यना मेडिटेशन सेंटर, धम्म कल्यान
धोरी घाट, नियर हनुमान मंदिर, गांव इमा, पो. रूमा, कानपुर
फोन: 7388-543793, 543795
मो.08995460149
Pls read Vipassana is the art of living जीवन जीने की कला है विपश्यना
Pls read How to reach Lumbini, by bus, train, taxi or flight