Tuesday, June 17, 2025
  • Nalanda
  • Varanasi
  • Patna
BUDDHADARSHAN
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us
No Result
View All Result
Plugin Install : Cart Icon need WooCommerce plugin to be installed.
No Result
View All Result

अयोध्या और कोरिया के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक संबंध सदियों पुराने: जयवीर सिंह

दक्षिण कोरिया से गारक राजवंश के सदस्यों ने 'क्वीन-हो' मेमोरियल का किया भ्रमण

admin by admin
March 15, 2025
in Latest News, Most Popular Place
0
Home Latest News

Cultural relations between Ayodhya and Korea are centuries old: Jaiveer Singh

Buddhadarshan News, Lucknow

दक्षिण कोरिया के गारक राजवंश के प्रतिनिधि सहित 80 सदस्यीय शिष्टमंडल 13 मार्च को अयोध्या पहुंचा। कोरिया राजवंश के लोग अयोध्या स्थित ‘क्वीन हो Queen Heo ’ मेमोरियल पार्क पहुंचकर पूर्वजों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। यह यात्रा भारत और दक्षिण कोरिया के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगा।

Queen Heo
Members of the Garak Dynasty from South Korea visited the Queen-Ho Memorial

दक्षिण कोरिया की प्राचीन किंवदंतियों के अनुसार, करीब 2,000 वर्ष पूर्व अयोध्या की राजकुमारी सुरीरत्ना ने कोरिया के राजा किम सुरो से विवाह किया था। गया राजवंश की संस्थापक राजा से शादी के बाद राजकुमारी सुरीरत्ना रानी हियो ह्वांग-ओक के नाम से जानी गईं। हियो ह्वांग-ओक को गारक राजवंश की संस्थापक माना जाता है। दक्षिण कोरिया के लोग अयोध्या को अपना ननिहाल मानते हैं और साल में एक बार अयोध्या जरूर आते हैं। इस ऐतिहासिक संबंध के प्रतीक के रूप में अयोध्या में रानी हो का एक स्मारक पार्क भी स्थापित किया गया है, जो दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ करता है।

दक्षिण कोरिया के गारक राजवंश के प्रतिनिधि सहित 80 सदस्यीय शिष्टमंडल 11 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचा। 12 मार्च को दल वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कोरिया से आए आगंतुक 13 मार्च को अयोध्या पहुंचे। यहां राम मंदिर, क्वीन हो स्मारक सहित अन्य पावन स्थलों का दर्शन-भ्रमण भ्रमण किया। शाम को सरयू आरती में शामिल होने के बाद लेजर शो का आनंद लिया। मेहमानों के लिए आठ कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया।

गौरतलब है कि, दक्षिण कोरिया राजवंश की यह 72वीं पीढ़ी है। राजवंश के सदस्य हर दौर में अपने जड़ से लगाव को प्रदर्शित करते रहे हैं। यही वजह है कि अयोध्या उन्हें आकर्षित करता है। अपनी पांच दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में दक्षिण कोरिया का प्रतिनिधिमंडल आगरा में भ्रमण के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि दक्षिण कोरिया के गारक राजवंश के सदस्यों की आत्मीयता और पूर्वजों के प्रति समर्पण जगजाहिर है। उनकी सनातन के प्रति आस्था का हम सम्मान करते हैं। उत्तर प्रदेश में भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े कई स्थल हैं, जिनमें कपिलवस्तु, कुशीनगर, कौशाम्बी, सारनाथ, संकिसा और श्रावस्ती महत्वपूर्ण हैं। दक्षिण कोरियाई पर्यटक इन बौद्ध स्थलों में विशेष रुचि रखते हैं। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में कोरियाई पर्यटक आते हैं, जिससे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और पर्यटन संबंध मजबूत हो रहे हैं।

Pls read How to reach Lumbini, by bus, train, taxi or flight

Pls read How to reach Mahaparinirvan Sthal, Kushinagar

Tags: Ayodhyaqueen heoQueen Heo memorialSouth Koreauttar pradesh
ShareTweet
admin

admin

Next Post
Train

मऊ-शाहगंज रेल खंड पर एक सप्ताह तक कई ट्रेनें निरस्त

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Baba Dham

कैसे पहुंचे बाबा बैद्यनाथ धाम, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

January 29, 2025
बरसाना कैसे पहुंचे, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

बरसाना कैसे पहुंचे, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

February 6, 2025
बुद्ध के आठ प्रमुख स्थल: लुम्बिनी, बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर

कैसे जाएं बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, बस, ट्रेन, टैक्सी या फ्लाइट

March 29, 2025
Deva Sharif, Barabanki,

कैसे पहुंचे देवा शरीफ, बस, टैक्सी, ट्रेन अथवा फ्लाइट

January 29, 2025
Buddha

New book on buddhism-“Dailog with the masses in ancient India”

0

Ropeway service start in Rajgir

0
Bodh Gaya

बोध गया: श्रद्धालुओं के लिए शुरू होगी रिंग बस सेवा

0

PM Modi worships at sacred Mahabodhi Tree in Srilanka

0
Bodhi Yatra

‘बोधि यात्रा’ कर रहे हैं आसियान देशों के 50 श्रद्धालु

June 5, 2025
KP Maurya

महात्मा बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर विश्व में शांति होगी: केशव प्रसाद मौर्य

May 13, 2025
Kushinagar

गरीबों के उत्थान के लिए मोदी जी ने सम्राट अशोक के मंत्र को आगे बढ़ाया

April 13, 2025
railway

12 अप्रैल से गोरखपुर रूट की 50 ट्रेनें रहेंगी निरस्त

April 10, 2025

FIND US ON FACEBOOK

About Us

Lord Buddha gave the light of non-violent to all world. He preached humanity his followers. Buddhism became popular in the Indian sub-continent and also spread to japan, chine and many foreign countries. More

Quick Links

  • About Us
  • Blog
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • अस्वीकरण

Categories

  • Blog
  • How to Reach
  • Latest News
  • Most Popular Place

Contact Us

Address: R.P. Bangles Cutter 3117/34 1st Floor Beadan Pura, Karol Bagh,
New Delhi-110005
Email: info@buddhadarshan.com

Tags

Agra (9) Allahabad (13) anupriya patel (69) Ayodhya (25) BHU (8) bihar (20) Bodh Gaya (11) buddha (222) Buddhadarshan (125) Buddhism (9) Delhi (36) farmers (8) Ganga (9) gorakhpur (13) Gujrat (8) health (10) india (25) Indian Railway (18) Indian Train (8) Irctc (10) journey (9) Kashi (14) kushinagar (18) lucknow (18) Mathura (8) mirjapur (21) Mirzapur (22) Narendra Modi (17) new delhi (10) nitish kumar (22) patna (15) PM Narendra Modi (18) Prayagraj (17) Santosh Gangwar (8) sarnath (32) siddhartha (9) Tathagat (19) tourism (17) tourist (16) train (8) uttar pradesh (21) Varanasi (74) प्रयागराज (10) बुद्ध (9) वाराणसी (9)

Recent News

Bodhi Yatra

‘बोधि यात्रा’ कर रहे हैं आसियान देशों के 50 श्रद्धालु

June 5, 2025
KP Maurya

महात्मा बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर विश्व में शांति होगी: केशव प्रसाद मौर्य

May 13, 2025

©copyright @2022 Buddha Darshan

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us

©copyright @2022 Buddha Darshan