Monday, June 16, 2025
  • Nalanda
  • Varanasi
  • Patna
BUDDHADARSHAN
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us
No Result
View All Result
Plugin Install : Cart Icon need WooCommerce plugin to be installed.
No Result
View All Result

‘बोधि यात्रा’ कर रहे हैं आसियान देशों के 50 श्रद्धालु

यात्रा में कम्बोडिया, लाओस पीडीआर, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम के श्रद्धालु शामिल

admin by admin
June 5, 2025
in Latest News, Most Popular Place
0
Home Latest News

Buddhadarshan News, Lucknow

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सहयोग से मेकांग-गंगा सहयोग (एमजीसी) कार्य योजना के अंतर्गत पांच आसियान देशों के 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्य के प्रमुख स्थलों की यात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा ’फैम ट्रिप’ (फैमिलियराइजेशन ट्रिप) के तहत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य बौद्ध सर्किट में आने वाले बौद्ध विरासतों को विश्व मानचित्र पर प्रदर्शित करना है। यह प्रयास भारत व दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच सांस्कृतिक एवं पर्यटन सहयोग को सुदृढ़ करेगा। 

bodhi yatra
A group of 50 devotees from ASEAN countries on ‘Bodhi Yatra’

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि राजधानी लखनऊ स्थित एक होटल में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आसियान देशों से आए प्रतिनिधियों का पारंपरिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रतिनिधियों को बौद्ध सर्किट से जुड़े स्थलों और प्रदेश की समृद्ध बौद्ध विरासत की विस्तृत जानकारी एक विशेष प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की बौद्ध धरोहर को वैश्विक मंच पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि यात्रा के तीसरे दिन, कम्बोडिया, लाओस पीडीआर, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम से आए प्रतिनिधियों ने राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक स्थलों-बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा, भूलभुलैया सहित अन्य जगहों का भ्रमण किया। इस दौरान आगंतुकों ने स्थापत्य कला, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय व्यंजन को सराहा। तत्पश्चात, 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल श्रावस्ती के लिए रवाना हो गया। एक दिन पहले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात की थी।

जयवीर सिंह ने बताया कि कम्बोडिया, लाओ पीडीआर, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम जैसे पांच आसियान देशों के 50 प्रतिनिधि वाले इस दल में बौद्ध भिक्षु, ट्रैवल एजेंट्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। फैम ट्रिप को ’बोधि यात्रा’ का नाम दिया गया, जो 02 जून से 07 जून, 2025 तक आयोजित किया गया है।

इस यात्रा में प्रतिनिधि विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थलों- श्रावस्ती, कपिलवस्तु, कुशीनगर, सारनाथ के साथ-साथ वाराणसी का भ्रमण करेंगे। इससे पहले उन्होंने आगरा और लखनऊ के दर्शनीय स्थलों से रूबरू हुए।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि बोधि यात्रा के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल को प्रदेश के समृद्ध बौद्ध स्थलों और संस्कृति से परिचित कराया जा रहा है। यह पहल वैश्विक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को विश्व मंच पर प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे प्रयासों से राज्य को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन के एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।

Pls Read: How to reach Lumbini by bus, train or flight

Tags: ASEANBodhi Yatra
ShareTweet
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Baba Dham

कैसे पहुंचे बाबा बैद्यनाथ धाम, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

January 29, 2025
बरसाना कैसे पहुंचे, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

बरसाना कैसे पहुंचे, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

February 6, 2025
बुद्ध के आठ प्रमुख स्थल: लुम्बिनी, बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर

कैसे जाएं बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, बस, ट्रेन, टैक्सी या फ्लाइट

March 29, 2025
Deva Sharif, Barabanki,

कैसे पहुंचे देवा शरीफ, बस, टैक्सी, ट्रेन अथवा फ्लाइट

January 29, 2025
Buddha

New book on buddhism-“Dailog with the masses in ancient India”

0

Ropeway service start in Rajgir

0
Bodh Gaya

बोध गया: श्रद्धालुओं के लिए शुरू होगी रिंग बस सेवा

0

PM Modi worships at sacred Mahabodhi Tree in Srilanka

0
Bodhi Yatra

‘बोधि यात्रा’ कर रहे हैं आसियान देशों के 50 श्रद्धालु

June 5, 2025
KP Maurya

महात्मा बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर विश्व में शांति होगी: केशव प्रसाद मौर्य

May 13, 2025
Kushinagar

गरीबों के उत्थान के लिए मोदी जी ने सम्राट अशोक के मंत्र को आगे बढ़ाया

April 13, 2025
railway

12 अप्रैल से गोरखपुर रूट की 50 ट्रेनें रहेंगी निरस्त

April 10, 2025

FIND US ON FACEBOOK

About Us

Lord Buddha gave the light of non-violent to all world. He preached humanity his followers. Buddhism became popular in the Indian sub-continent and also spread to japan, chine and many foreign countries. More

Quick Links

  • About Us
  • Blog
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • अस्वीकरण

Categories

  • Blog
  • How to Reach
  • Latest News
  • Most Popular Place

Contact Us

Address: R.P. Bangles Cutter 3117/34 1st Floor Beadan Pura, Karol Bagh,
New Delhi-110005
Email: info@buddhadarshan.com

Tags

Agra (9) Allahabad (13) anupriya patel (69) Ayodhya (25) BHU (8) bihar (20) Bodh Gaya (11) buddha (222) Buddhadarshan (125) Buddhism (9) Delhi (36) farmers (8) Ganga (9) gorakhpur (13) Gujrat (8) health (10) india (25) Indian Railway (18) Indian Train (8) Irctc (10) journey (9) Kashi (14) kushinagar (18) lucknow (18) Mathura (8) mirjapur (21) Mirzapur (22) Narendra Modi (17) new delhi (10) nitish kumar (22) patna (15) PM Narendra Modi (18) Prayagraj (17) Santosh Gangwar (8) sarnath (32) siddhartha (9) Tathagat (19) tourism (17) tourist (16) train (8) uttar pradesh (21) Varanasi (74) प्रयागराज (10) बुद्ध (9) वाराणसी (9)

Recent News

Bodhi Yatra

‘बोधि यात्रा’ कर रहे हैं आसियान देशों के 50 श्रद्धालु

June 5, 2025
KP Maurya

महात्मा बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर विश्व में शांति होगी: केशव प्रसाद मौर्य

May 13, 2025

©copyright @2022 Buddha Darshan

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Bodh Gaya
  • Sarnath
  • Lumbini
  • Kushinagar
  • Blog
  • Contact Us

©copyright @2022 Buddha Darshan