Saturday, April 20, 2024
Plugin Install : Cart Icon need WooCommerce plugin to be installed.

Tag: journey

Free Wi-Fi service at 1603 railway stations

अब सीधे नेपाल तक ट्रेन यात्रा, जयनगर से जनकपुर होते बर्दीबास तक रेल लाइन

बुद्धादर्शन न्यूज, नई दिल्ली नए साल में नेपाल और भारत रेलवे मार्ग से भी जुड़ जाएंगे। नेपालवासियों को भारतीय रेलवे ...

पीएम मोदी के बचपन का सपना पूरा हुआ, ‘रो-रो फेरी सेवा’ से 8 घंटे की यात्रा एक घंटे में पूरी हुई

पीएम मोदी के बचपन का सपना पूरा हुआ, ‘रो-रो फेरी सेवा’ से 8 घंटे की यात्रा एक घंटे में पूरी हुई

बुद्धादर्शन न्यूज, नई दिल्ली गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में अब भावनगर से दाहेज के बीच यात्रा करने के लिए 8 घंटे का लंबा समय नहीं लगेगा, बल्कि एक घंटे के अंदर ही लोग दोनों इलाकों में आसानी से आवागमन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भावनगर के घोघा और भरूच के दाहेज के बीच लगभग 650 करोड़ रुपए की रोल-ऑन रोल ऑफ  (रो-रो) फेरी सेवा के पहले चरण का शुभारंभ किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि रो-रो फेरी सर्विस के जरिए वह अपने बचपन के सपने को पूरा होते देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में जलमार्गों के जरिए यात्रा सस्ता होने के बावजूद पिछली सरकारों ने ध्यान नहीं दिया। हमारे ये प्रयास देश को 21वीं सदी की परिवहन प्रणाली प्रदान करेंगे, जो न्यू इंडिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने ‘रो-रो फेरी सर्विस’ को दूसरे राज्यों के लिए रोल मॉडल बताया। इस तरह की परियोजना से राज्य के विकास के साथ लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में गुजरात ने अपने बंदरगाहों की क्षमता में चार गुना वृद्धि की है। यह भी पढ़ें:  Ayodhya:दिल्ली से अयोध्या जाने वाली प्रमुख ट्रेन  ‘पी फॉर पी’ से आएगी समृद्धि- प्रधानमंत्री ने रो-रो फेरी सर्विस के तहत फेरी में बैठकर 100 दिव्यांग बच्चों के साथ घोघा से दाहेज पहुंचे। इस दौरान दाहेज में उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘पी फॉर पी’ (पोर्ट फॉर प्रॉस्पेरिटी) अर्थात समृद्धि के लिए बंदरगाह।  उन्होंने कहा कि बंदरगाह समृद्धि के प्रवेश द्वार हैं। अब लोगों को घोघा से दाहेज जाने के लिए 360 किलोमीटर की यात्रा के बजाय महज 31 किलोमीटर की यात्रा करनी होगी। जनवरी 2012 में इस ड्रीम प्रोजेक्ट की नींव खुद मोदी ने गुजरात का सीएम रहते हुए रखी थी।   रो-रो फेरी से घोघा की बदलेगी तस्वीर- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रो-रो फेरी से घोघा की तस्वीर बदल जाएगी। भविष्य में इस सेवा का विस्तार जाफराबाद, दमन दीव, हजीरा जैसी जगहों पर भी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार एक फेरी सर्विस से एक साथ 70 से 80 ट्रक या 100 छोटी गाड़ियां या फिर 500 यात्रियों को लेकर जाया जा सकेगा।

जल्द ही यात्रियों को मिलेगी इकोनॉमी एसी कोच की सुविधा

  बुद्धादर्शन न्यूज, नई दिल्ली भारतीय ट्रेनों में जल्द ही यात्रियों के लिए इकोनॉमी एसी कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस कोच के लिए किराया भी सामान्य 3 एसी के किराए से कम होगा। अब पूर्ण एयरकंडिशन भारतीय ट्रेनों में एसी 3, एसी 2 और एसी 1 क्लास के अलावा थ्री टायर इकोनॉमी एसी कोच की भी व्यवस्था होगी। इस कोच में यात्रियों को कंबल की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि इनमें टेम्परेचर 24 से 25 डिग्री होगा। फिलहाल मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड एसी और फर्स्ट एसी क्लास हैं, जबकि राजधानी, शताब्दी और हाल ही में शुरू की गई हमसफर एवं तेजस ट्रेनें पूरी तरह एयर कंडिशंड हैं। ट्रेनों में बेहतर सुविधाओं को लेकर रेलवे ने एक अलग से सेल बनाया है। बता दें कि हाल ही में शुरू हुई हमसफर एक्सप्रेस यात्रियों को काफी रास आ रही है, इसमें केवल 3 एसी कोच हैं।

  • Trending
  • Comments
  • Latest

FIND US ON FACEBOOK